MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल हो सकता है जारी, इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

MP Board Result 2023
Edited By Niharika Gupta

MP Board Result 2023
MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल यानी 13 मई को जारी होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कुछ दिनों में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का ऐलान करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, 13 मई तक घोषित किए जा सकते है।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पडे़गी। छात्र रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाकर दिए स्टेप्स का पालन करना होगा।
एमपी बोर्ड 12वीं के जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार इसके लिए फॉर्म जुलाई में जारी किए जाएंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: