हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Board Result 2023: इस तारीख के बाद जारी हो सकते हैं एमपी बोर्ड 10, 12 के परिणाम, इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत

विज्ञापन
MP Board Result 2023 Live

MP 10th 12th Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड कल 10 मई को 10, 12 के परिणाम जल्द घोषणा किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस तारीख के बाद जारी होंगे परिणाम

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार कुछ दिनों में एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का ऐलान करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, 15 मई के बाद घोषित किए जाएंगे।

इन वेबसाइट पर घोषित होगा रिजल्ट

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पडे़गी। छात्र रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाकर दिए स्टेप्स का पालन करना होगा।

विज्ञापन

इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
  • छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड के परिणाम स्क्रीन पर जारी होंगे।
  • रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

री-चेकिंग और कम्पार्टमेंट का एग्जाम

एमपी बोर्ड 12वीं के जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि इस बार इसके लिए फॉर्म जुलाई में जारी किए जाएंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola