MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 के परिणाम 2023 की घोषणा जल्द कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक बार घोषित होने के बाद, कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। परिणाम लिंक के सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
जानें कब तक जारी होंगे परिणाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय (MP Board Result 2023 Date and Time) की घोषणा नहीं की है। एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 01 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं और कक्षा 12 की परीक्षाएं 02 मार्च से 05 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 19 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 9 लाख छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए और लगभग 8 लाख कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 10वीं और 12वीं के संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंटआउट लें।
जानें पिछले साल का क्या रहा पास प्रतिशत
पिछले साल, MPBOSE कक्षा 10, 12 के परिणाम 29 अप्रैल, 2022 को घोषित किए गए थे। MP बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 9,31,860 छात्र 59.54 प्रतिशत के कुल पास प्रतिशत के साथ उपस्थित हुए थे। इसी तरह, 12वीं कक्षा के लिए कुल 6,29,381 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और कुल पास प्रतिशत 72.72 प्रतिशत रहा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines