MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE 25 मई, 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 घोषित करेगा।
12.30 बजे जारी होगा रिजल्ट
स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी नतीजे देख सकते हैं।
राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 3 घंटे तक चली थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 2023 की 1 अप्रैल को समाप्त हुई। इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
इन वेबसाइट से कर सकेंगे चेक
मोबाइल पर ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक डालें।
MP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए MPBSE की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 कक्षा 10 या कक्षा 12 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines