Niharika Gupta
Read More
MP Board 5th 8th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 5वीं और 8वीं परीक्षा के परिणाम आज, 15 मई को घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, इस साल 87,000 से अधिक सरकारी, 24,000 निजी स्कूलों और 1,000 से अधिक मदरसों के लगभग 24 लाख छात्र एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा 5वीं के परिणाम में पास प्रतिशत 82.27 फीसदी रहा है। जोकि पिछली बार से करीब सात फीसदी कम रहा है। अशासकीय स्कूलों का 79.07 फीसदी और मदरसा का 62.62 फीसदी रहा। कक्षा 8वीं के शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.38 फीसदी, अशासकीय स्कूलों का 75.78 फीसदी और मदरसा का 44.66 फीसदी रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।