MPBSE Board 10th Toppers List: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। रिजल्ट के साथ ही दोनों कक्षाओं के टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए है। आइए जानते हैं इस साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में किसने किया टॉप और क्या है टॉपर्स की लिस्ट?
एमपी बोर्ड 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक हासिल हुए है। अनुष्का के मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 नंबर आए है। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने इस बात की जानकारी दी है।
- वहीं दूसरे स्थान पर रेखा रेबारी रही, जिनके 500 में से 493 अंक आए है।
- रेखा रेबारी के बाद तीसरे नंबर पर इशमिता तोमर रही। उन्हें 500 में से 493 अंक हासिल हुए।
- चौथे स्थान पर स्नेहा पटेल रही, जिसे 500 में से 493 अंक हासिल हुए हैं।
- पांचवें स्थान पर सौरभ सिंह रहे, जिसे 500 में से 492 अंक हासिल हुए है।
इस साल एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 58.1 0 फीसदी रहा है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं 3 लाख 05 हजार 019 छात्र पहली डिवीजन से पास हुए हैं। 1 लाख 69 हजार 863 सेकेंड डिवीजन और 2 हजार 145 स्टूडेंट्स 3rd डिवीजन से पास हुए। हालांकि 1 लाख 391 स्टूडेंट्स की सप्लीमेंट्री भी आई है।
- लड़कों का पास प्रतिशत: 54.35%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 61.87%
ये भी पढ़ें- MP Board 12th Toppers List: शाहजहांपुर के जयंत यादव ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड के एग्जाम 5 फरवरी 2024 से शुरू हुए थे, जो 20 मार्च को खत्म हुए थे। बीते साल यानी 2023 में 10वीं परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार 364 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 5 लाख 15 हजार 955 स्टूडेंट्स पास हुए थे।
मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर लॉग करना होगा। इसी तीनों वेबसाइट में से किसी पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के साथ-साथ इसी वेबसाइट पर से आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं मार्कशीट डाउनलोड करने के प्रोसेस के बारे में।
- मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या फिर mpbse.nic.in में से किसी को भी ओपन कर लें।
- अब MP Board 10th Result 2024 के टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद रिजल्ट का टैब ओपन हो जाएगा, जिसके अपना रोल नंबर और कैपचा कोड भरकर ‘सबमिट’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अब ‘डाउनलोड’ के टैब पर क्लिक करके मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर लें।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines