News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। एक फीसदी कॉपियों को जिसे किसी कारणवश होल्ड कर दिया गया था, वे जांची जा चुकी हैं। बोर्ड ने परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी पूरा कर लिया है और जल्द ही एमपी बोर्ड के रिजल्ट (MP Board Result) घोषित कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस साल इस बार भी एक साथ ही आएगा।
लगभग 15 लाख स्टूडेंट्स ने दिए एग्जाम
एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा (MP Board 10th Exam) 5 फरवरी से 20 मार्च के बीच और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की थीं। इस साल इस परीक्षा में लगभग 15 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा दी थी और लगभग 6 लाख छात्रों ने 12वीं का एग्जाम दिया था।
इन सब्जेक्ट्स में दिए गए बोनस मार्क्स
दरअसल, एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा (MP Board 12th Exam) के गणित (Mathematics) और रसायनशास्त्र (Chemistry) सब्जेक्ट्स में क्वेश्चन पेपर में कुछ गलतियां थीं। इसे लेकर छात्रों में काफी असंतोष था. इसलिए एमपी बोर्ड (MP Board) ने इन दोनों विषयों के पेपर में सभी छात्रों को बोनस के तौर पर 2 अतिरिक्त यानी बोनस मार्क्स देने निर्णय लिया है।
रिजल्ट तैयार, इस डेट को होगा जारी
खबर है कि एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सभी विषयों की कॉपियों की जांच कर ली हैं और रिजल्ट बनकर तैयार हो चुका है। इसलिए इसकी अंतिम जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। बता दें, एमपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं और 12वीं (MP Board 10th 12th Result) को ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
सभी 15 लाख स्टूडेंट्स जिन्हें अपनी परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, उनके लिए खुशखबरी है कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे 25 अप्रैल तक घोषित होने के आसार हैं। एमपी बोर्ड एग्जाम 2024 के नतीजे (MP Board Exam 2024 Result) एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बता दें, पिछले साल एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 63.29% छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
ये भी पढ़ें: MPBSE MP Board Result 2024: रिजल्ट से पहले जान लें ये जरूरी बातें, परिणाम देखने में नहीं होगी कोई परेशानी
ऐसे चेक करें MP Board का रिजल्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।