हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP Board 10th, 12th Result 2024: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी, 5 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board 10th, 12th Result 2024 How to Download Marksheet: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं के नतीजे आ गए हैं। ऐसे में एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं कुछ आसान स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP Board Result 2024

MP Board 10th, 12th Result 2024 Marksheet Download: मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लोग परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया है तो वहीं 12वीं में जयंत यादव ने बाजी मारी है।। तो आइए जानते हैं कि रिजल्ट आने के बाद आप अपनी मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

एमपी बोर्ड ने बीते दिन प्रेस रिलीज जारी करके 24 अप्रैल की शाम परिणाम घोषित करने का ऐलान किया था। ऐसे में रिजल्ट आ चुका है, जिसके बाद एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 15 लाख बच्चे 5 आसान स्टेप्स में परिणाम देख सकते हैं और साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

MP Board 10th and 12th Result 2024 Updates चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

MP Board 10th 12th Result 2024 Live

विज्ञापन

कैसे चेक करें रिजल्ट?

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर लॉग इन करके परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका।

विज्ञापन

1. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।

2. अब 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए MP Board 10th Result 2024 और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए MP Board 12th Result 2024 पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. दिए गए कॉलम में अपना रोल नंबर, कैपचा कोड और अन्य जानकारियां भरकर सबमिट बटन दबाएं।

4. बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

विज्ञापन

5. अब आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी सेव कर सकते हैं।

MP Board 10th Result 2024 marksheet download

विज्ञापन

कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट

एमपी बोर्ड का रिजल्ट आते ही लिंक एक्टिव हो गया है। ऐसे में आप ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ओरिजनल मार्कशीट आपको स्कूल से ही प्राप्त होंगी। रिजल्ट आने के कुछ दिनों बाद आप स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola