MP Board 10th 12th result 2024 check roll number: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमपीबीएसई ने आज 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे परिणाम जारी कर दिए हैं।
हालांकि बीते दिन यानी 23 अप्रैल 2024 को एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी किए गए थे। आइए जानते हैं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप ऑनलाइन रोल नंबर वाइज कैसे चेक कर सकते हैं?
ये भी पढ़ें- MP Board Result 2024 Live: आज आएगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; कब-कहां-कैसे देखें परिणाम?
एमपी बोर्ड का रिजल्ट कैसे करें चेक?
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इन दोनों ही वेबसाइट पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको ‘एमपी बोर्ड 10 रिजल्ट 2024’ और ‘एमपी बोर्ड 12 रिजल्ट 2024’ का लिंक दिख जाएगा। आपको जिस भी क्लास का रिजल्ट देखना है, उस पर आपको क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन का ऑप्शन आएगा।
- लॉगिन करने के लिए आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी।
- इसके बाद रिजल्ट का टैब आपके सामने ओपन हो जाएगा।
- अब आप अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, वैसे ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
- भविष्य के लिए आप रिजल्ट को डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।
एसएमएस के जरिए रिजल्ट कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। अगर आपको एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखना है, तो एसएमएस में MPBSE10 स्पेस अपना रोल नंबर डालें। वहीं, अगर आपको 12वीं का रिजल्ट देखना है, तो MPBSE12 स्पेस अपना रोल नंबर डालें। इसके बाद ये मैसेज 56263 नंबर पर भेज दें। जैसे ही आप मैसेज भेजेंगे, तुरंत आपके फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट की कॉपी आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- MP Board Result 2024: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट? जानें प्रोसेस
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines