Niharika Gupta
Read More
MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजे mpbse.nic.in पर उपलब्ध रहेंगे।
अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से रिजल्ट डेट और टाइम की घोषणा कुछ ही समय में की जानी है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 01 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। कॉपियों की चेकिंग का काम अब अपने आखिरी दौर में है जिसके बाद रिजल्ट रिलीज़ कर दिए जाएंगे।
एमपी बोर्ड जल्द ही कक्षा 10 के परिणाम घोषित करेगा और बोर्ड कुल मिलाकर पास प्रतिशत की भी घोषणा करेगा। पिछले साल, कक्षा 10 के परिणाम में 59.54% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था। एमपीबीएसई रिजल्ट के नवीनतम अपडेट के लिए, आधिकारिक वेबसाइट mbpse.nic.in देखें
बता दें कि राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।