MP Board 10th 12th Result 2024: लंबे समय से मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को खुशखबरी मिलने वाली है। एमपीबीएसई यानी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। बता दें कि बोर्ड आज शाम 4 बजे एमपी बोर्ड के परिणाम जारी करेगा।
रिजल्ट की तारीख सामने आते ही कई छात्र सुबह से बार-बार वेबसाइट चेक करने लगते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभार वेबसाइट काम नहीं करती है। इसके अलावा कई बार तकनीकी खराबी की वजह से भी वेबसाइट क्रैश हो जाती है। रिजल्ट वाले दिन अगर इस बार भी किसी कारण से वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो फिर भी आप परिणाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे आप एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Board Result: 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम हुआ पूरा, जानें कब आएगा रिजल्ट?
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट के दौरान अगर किसी कारण से वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो आप एसएमएस के जरिए एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम देख सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कि एसएमएस के जरिए आप परिणाम कैसे देख सकते हैं।
- एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए एसएमएस में MPBSE10 स्पेस अपना रोल नंबर डालें। वहीं, अगर आपको एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखना है, तो इसके लिए MPBSE12 स्पेस अपना रोल नंबर डालें।
- इसके बाद इस मैसेज को 56263 मोबाइल नंबर पर भेज दें।
- जैसे ही आप ये मैसेज भेजेंगे, वैसे ही फोन पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट की कॉपी आ जाएगी।
- भविष्य के लिए आप रिजल्ट का स्क्रीनशॉट अपने मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ा अगर आपका कोई सवाल है, तो इसके लिए एमपीबीएसई द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी संपर्क कर सकते हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर 18002330175 है। इसके अलावा मध्य प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP Board 2024 Result: कब आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines