falseशिक्षा में भाषा की जंग: पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्यता पर MNS का विरोध तेज, राज ठाकरे की अगुवाई में रणनीति पर मंथन
Author: News24 हिंदी
2025-04-18 11:14:44
महाराष्ट्र में स्कूली शिक्षा में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को अनिवार्य करने के राज्य सरकार के फैसले पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) इस फैसले के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे की उपस्थिति में मनसे के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक आज सुबह 11 बजे दादर स्थित शिवतीर्थ कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मनसे नेतृत्व राज्य सरकार के इस निर्णय के विरोध में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगा। खास बात यह है कि यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब मनसे मराठी अस्मिता और मातृभाषा के मुद्दे पर पहले भी मुखर रही है। पार्टी का मानना है कि हिंदी को अनिवार्य करना मराठी भाषा की अवहेलना के समान है, और यह राज्य की भाषायी संस्कृति के खिलाफ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines