MHT CET 2022: सीएपी राउंड 1 के लिए एमएचटी सीईटी प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

MHT CET 2022: महाराष्ट्र सीईटी सेल सीएपी राउंड 1 के लिए एमएचटी सीईटी 2022 प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट आज, मंगलवार, 18 अक्टूबर को जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बी.टेक और बी.ई प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे चेक कर सकते हैं। सीईटी 2022 काउंसलिंग प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर देख सकते हैं।
एमएचटी सीईटी की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद, चयनित उम्मीदवारों को 19 से 21 अक्टूबर (शाम 3 बजे) तक सीटों को स्वीकार करना होगा और आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा और 19 से 21 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को सीएपी राउंड 2 को जारी किया जाएगा।
महाराष्ट्र के विभिन्न कॉलेजों, यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्सों में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा में पास उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ultram)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: