MHT CET 2023: एमएचटी सीईटी के रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे बंद, यहां देखें एग्जाम डिटेल्स

MHT CET 2023 Registration

MHT CET 2023 Registration

विज्ञापन

MHT CET 2023 registration: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र 7 अप्रैल, 2023 को MHT CET 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार MHT-CET-2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MHT CET की आधिकारिक साइट mhtcet2023.mahacet.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, 500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन पत्र की पेज 8 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2023 तक की जा सकती है। भुगतान की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2023 तक है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से चेक सकते हैं।

विज्ञापन

MHT CET 2023 registration: ऐसे करें आवेदन

  • एमएचटी सीईटी की आधिकारिक साइट mhtcet2023.mahacet.org पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, मुंबई के माध्यम से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और कृषि शिक्षा में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएचटी-सीईटी-2023 प्रवेश परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के भीतर और बाहर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार MAHACET की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ