MHT CET 2022 Counselling: एमएचटी सीईटी प्रोविजनल अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट जारी, यहां एक क्लिक पर करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

MHT CET 2022 Counselling: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज, 7 अक्टूबर को इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए एमएचटी सीईटी 2022 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने बीई और बीटेक (4-वर्षीय) में प्रवेश के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) प्रोग्राम अब cetcell.mahacet.org या fe2022.mahacet पर मेरिट लिस्ट तक पहुंच सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि फाइनल मेरिट लिस्ट में उनके नाम आने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें प्रवेश के लिए चुना गया है। इसके बाद वे 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक शिकायत, यदि कोई हो, जमा कर सकते हैं। सीईटी सेल 12 अक्टूबर को सीट मैट्रिक्स के साथ राउंड के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
इसके बाद, उम्मीदवार 13 से 15 अक्टूबर तक सीएपी राउंड 1 के लिए अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्सेज का चयन और पुष्टि कर सकते हैं। राउंड 1 के लिए एमएचटी सीईटी 2022 फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट 18 अक्टूबर को उपलब्ध होगी। चयनित उम्मीदवारों को 19 से 21 अक्टूबर (3 बजे) तक सीटों को स्वीकार करना होगा और आवंटित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा और 19 से 21 अक्टूबर तक प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए एमएचटी सीईटी काउंसलिंग 2022 तीन राउंड में आयोजित की जाएगी।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: