MHT CET 2022 Answer Key: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2022 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की चेक करने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं, लॉगिन कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर इस परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं।
सीईटी सेल फाइनल आंसर-की के साथ एमएचटी सीईटी प्रश्न पत्र, उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा की आंसर की एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
MHT CET 2022 Answer Key direct link
MHT CET 2022 Answer Key: प्रवेश परीक्षा की आंसर की ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर MHT CET 2022 Answer Key पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर एक पीडीएफ खुलेगा।
– इसे डाउनलोड कर लें।
– आगे के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी रख लें।
महाराष्ट्र सीईटी की फाइनल आंसर-की पर आपत्तियां उठाने के लिए एक विंडो होगी। जिन लोगों को एमएचटी सीईटी आंसर-की पर फीडबैक भेजना है, वे इसे 2 सितंबर से 4 सितंबर (शाम 5 बजे) के बीच आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
बता दें कि पीसीएम समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2022 5 से 11 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी और पीसीबी समूह के लिए, परीक्षा 12 से 20 अगस्त, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं कई केंद्रों पर रद्द होने के बाद पुन: परीक्षा 29 अगस्त, 2022 को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
11 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
20 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines