मनु गर्ग जो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं और नेत्रहीन होने के बाद UPSC क्रेक कर पूरे राज्य की शान बढ़ाई है। बचपन से ही क्लास टॉपर रहे और 8वीं कक्षा में ही आंखों की रोशनी गंवा दी, लेकिन फिर भी हौसला नहीं हारे। वही वजह है कि आज मनु ने UPSC परीक्षा में 91वीं रैंक में अपना नाम दर्ज कराया है। इस कामयाबी के बाद मनु ने ऐसे लोगों के लिए मिसाल बने हैं, जो लाइफ में जल्दी हार मान लेते हैं।
मनु ने मीडिया के साथ बातचीत में अपनी UPSC क्रेक करने की जर्नी शेयर की। मनु ने बताया कि यूपीएससी की उनकी जर्नी 2 साल पहले शुरू हुई थी, लेकिन तैयारी लगभग 4 साल पहले शुरू कर दी थी। इसके बाद यूपीएससी में उन्होंने दूसरी बार में बाजी मारी। पहले अटेम्प्ट में मेंस क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। इसलिए उनका सलेक्शन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी कोशिश में कोई कमी नहीं छोड़ी और बाजी मार ही लिया।
मनु को मिला मां का सपोर्ट
मनु ने बताया कि जब वो 8वीं में थे, तब धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होती गई। देखने में परेशानी आने लगी। एक गंभीर बीमारी के चलते आंखों की पूरी रोशनी गंवा बैठे, लेकिन फैमिली सपोर्ट के कारण कभी हार नहीं मानी और इसे चुनौती के रूप में लिया। उन्होंने स्कूली की पढ़ाई पूरी की, लेकिन उन्हें आज तक भी उन्हें ब्रेल लिपि नहीं आती। वे तकनीक का सहारा लेकर दूसरे आम छात्र की तरह ही पढ़ाई की। उन्होंने टॉकबैक नामक मोबाइल फीचर का इस्तेमाल किया। इससे किसी भी टेक्स्ट फाइल को आसानी से पढ़ने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि जब शुरू में तकनीक के बारे में नहीं पता था तब उनकी मां ने एनसीईआरटी के नोट्स और किताबें पढ़कर सुनाती थी और वह इसे बड़े ध्यान से सुनकर बढ़ा सकते थे।
खास सेक्टर में योगदान
उन्होंने आगे बताया कि बताया कि वह चाहते हैं कि लोग उन्हें ऐसे सिविल सर्वेंट के रूप में देखें, जिसने हर क्षेत्र में अपना नाम कमाया हो। उन्होंने कहा कि वैसे एक सिविल सर्वेंट की जिम्मेदारी हर सेक्टर में योगदान देने की होती है, लेकिन यदि उन्हें मौका मिला तो वे अपनी तरफ से कुछ खास सेक्टर में अपना योगदान देना चाहते हैं। साथ ही ये भी बताया कि यदि कोई भी सिविल सर्विसेज की तैयारी करते हुए किसी तरह की गाइडेंस उनसे चाहता है तो वो उन्हें सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं।
छात्रों को दिया संदेश
उन्होंने परीक्षाओं में असफल होकर गलत कदम उठाने वाले छात्रों को भी संदेश दिया कि किसी भी टारगेट को जिंदगी ना मानें। यूपीएससी भी जिंदगी नहीं है। ये बस लाइफ का एक हिस्सा है। ये सिर्फ एक लाइफ की प्रक्रिया है, लेकिन अंतिम मोड़ नहीं। अगर आप कोशिश करते रहेंगे तो कभी ना कभी सफलता जरूर मिलेगी।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
11 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines