हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Maharashtra SSC Result 2025: दोपहर 1 बजे जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Maharashtra Board Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड आज दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

Maharashtra SSC (10th) Result 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे आज 13 मई को दोपहर 1 बजे SSC (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। महाराष्ट्र बोर्ड SSC परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम DigiLocker वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।

Maharashtra SSC (10th) Result 2025: नौ संभागों के जारी किए जाएंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से SSC परीक्षा 2025 के परिणाम राज्य के सभी नौ संभागों के लिए घोषित किए जाएंगे, जिसमें पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण शामिल हैं।

Maharashtra SSC (10th) Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स लाना अनिवार्य
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% और कुल मिलाकर भी 33% अंक प्राप्त करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषय में 33% से कम अंक हासिल करेंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, जो छात्र तीन या उससे अधिक विषयों में 33% अंक लाने में असफल रहते हैं, उन्हें अपनी क्लास रिपीट करनी होगी।

विज्ञापन

Maharashtra SSC (10th) Result 2025: जानें कहां देखें रिजल्ट

छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपने परिणाम देख सकते हैं:

विज्ञापन

– mahresult.nic.in

– mahahsscboard.in

विज्ञापन

– results.gov.in

– digilocker.gov.in

विज्ञापन

Maharashtra SSC (10th) Result 2025: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – mahresult.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2: इसके बाद दिए गए इस लिंक ‘Maharashtra SSC (10th) Result 2025’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आप अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

विज्ञापन

स्टेप 4: इसके बाद आप अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 5: आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप 6: आप भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट ले लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola