Niharika Gupta
Read More
MSBSHSE SSC Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द SSC या कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। एक बार घोषणा के बाद, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर देख सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की मार्कशीट स्टेटमेंट को एक्सेस और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपनी सीट संख्या और प्रवेश पत्र या आवेदन पत्र पर दिए गए माता के पहले नाम के साथ लॉग इन करना होगा। रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 का 15 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। राज्य में 5,033 परीक्षा केंद्रों पर 02 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के परिणाम नतीजे जल्द होंगे जारी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। हालांकि, महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 की तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे कुछ दिन पहले जारी किए जा चुके हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 91.25 परसेंट रिजल्ट रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।