Niharika Gupta
Read More
Maharashtra Board 10th 12th Results 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे 20 मई के बाद किसी भी दिन जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 20 मई से 30 मई 2023 के बीच किसी भी दिन जारी किया जाएगा। राज्य बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की तारीख की पुष्टि करेगा।
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2023 2 मार्च, 2023 से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी और एचएससी परीक्षा 2023 21 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम 30 मई तक आ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 15,77,256 उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। जबकि लगभग 14 लाख छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणामों से संबंधित अपडेट न छूटने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।