हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maharashtra Board HSC 12th Result 2026 OUT Today: जारी हो गया महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, स्टेप बाय स्टेप जानें कैसे करें चेक

Maharashtra Board 12th Result Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 2 मई को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा. बहुत जल्द छात्रों का इंतजार खत्म होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर परिणाम देख सकेंगे.

विज्ञापन
Maharashtra Board HSC 12th Result 2026

Live Updates

13:45 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: स्ट्रीम वाइज कैसा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम आ चुका है. महाराष्ट्र बोर्ड का कुल 89.79% रिजल्ट रहा है. अगर स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 96.44%, आर्ट्स का रिजल्ट 78.02%, कॉमर्स का रिजल्ट 87.03% और वोकेशनल का रिजल्ट 82.74% रहा है.

13:18 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: फेल हुए छात्रों को फिर से मिलेगा मौका

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए हैं उन्हें फिर से मौका मिलेगा. इन छात्रों को जून में होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इसके अलावा जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं वह भी फिर से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. पुनर्परीक्षा के लिए संबंधित जानकारी अगले हफ्ते तक जारी कर दी जाएगी.

13:06 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

mahahsscboard.in

mahresult.nic.in

digilocker.gov.in

13:06 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: कैसा रहा कोंकण डिवीजन का रिजल्ट?

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कोंकण डिवीजन के परिणाम की बात करें, कोंकण डिवीजन का रिजल्ट 94.14 प्रतिशत रहा है.

12:50 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में कोंकण डिवीजन ने मारी बाजी

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं. 12वीं 2026 के नतीजों में कोंकण डिवीजन ने इस बार फिर बाजी मारी है. कोंकण ने राज्य के सभी 9 डिवीजनों में से शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. महाराष्ट्र में कुल 89.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

12:47 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 89.79% कुल पास प्रतिशत दर्ज किया गया है. जबकि, पिछली बार पास प्रतिशत 91.88% रहा था. इस बार रिजल्ट पिछली बार से कम रहा है.

12:31 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम?

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर विजिट करके परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए mahahsscboard.in वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर HSC Examination February 2026 Result पर क्लिक करें. सभी जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद सबमिट करें. सभी डिटेल्स डालकर सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

12:25 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: डिजीलॉकर पर देख सकेंगे रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. 12वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 1 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. छात्र इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर आसानी से देख सकेंगे. इसके अलावा डिजीलॉकर पर छात्र अपना परीक्षा परिमाम देख सकते हैं. डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए digilocker.gov.in पर विजिट करें.

11:55 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इनमें सभी अलग-अलग स्ट्रीम में छात्र मौजूद हैं. बता दें कि, साइंस स्ट्रीम में 7,99,773 छात्र, आर्ट्रस स्ट्रीम में 3,80,692 छात्र, कॉमर्स स्ट्रीम में 3,20,152 छात्र, वोकेशनल स्ट्रीम में 27,378 छात्रों और आईटीआई स्ट्रीम में 4,492 छात्र शामिल हैं.

11:22 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: 15 लाख से अधिक छात्र हुए थे शामिल

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा में 15 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से लेकर 11 मार्च के बीच कराया गया था. अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा.

10:48 (IST) 02 May 2026

Maharashtra Board 12th Result Live Updates: दोपहर 1 बजे जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम आज 2 मई को दोपहर 1 बजे जारी कर दिए जाएंगे. बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र जल्द ही अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट्स hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा.

Maharashtra Board Class 12th Results Updates: आज यानी 2 मई को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आएगा. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे. छात्र hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर परिणाम देख सकते हैं और यहां से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है. ऐसे में छात्रों को तनाव लेने की जरूरत नहीं है. छात्र धैर्य रखें और वेबसाइट को रिफ्रेश कर रिजल्ट को देखें. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola