MAH LLB 5 Yrs Result 2023: एमएएच एलएलबी के परिणाम जारी, यहां करें चेक
Author: Niharika Gupta
May 21, 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
MAH LLB 5 Yrs 2023 Result: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने MAH LLB- 5 Yrs के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- llb5cet2023.mahacet.org पर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार केवल अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर में लॉग इन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
परीक्षा 20 अप्रैल, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 1 अंक के लिए 150 प्रश्न शामिल थे। पूछे गए प्रश्न कानूनी योग्यता और कानूनी तर्क (40 प्रश्न), सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स (30 प्रश्न), तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क (40 प्रश्न), अंग्रेजी (30 प्रश्न) और बुनियादी गणित (10 प्रश्न) से थे।
MAH LLB 5 yrs CET Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- MAHACET की आधिकारिक साइट mahacet.org पर जाएं।
- एमएएच एलएलबी के पेज पर उपलब्ध एमएएच एलएलबी 5 साल सीईटी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।