हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेडिकल शिक्षा में क्रांति, पहली बार होगी हिंदी में पढ़ाई

विज्ञापन
National Forensic Admission Test

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: देश में पहली बार मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। मध्यप्रदेश पहला राज्य है जहां MBBS की पढ़ाई हिंदी में होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में रविवार को हिंदी मीडियम में ट्रांसलेट MBBS फर्स्ट ईयर की 3 किताबें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री का विमोचन किया।

पुनर्निर्माण का क्षण 

अमित शाह ने कहा- ये क्षण देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का क्षण है। सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिंदी में शुरू करके शिवराज सिंह ने पीएम मोदी की इच्छा पूरी की है। देशभर में 8 भाषाओं में पढ़ाई हो रही है। यूजी नीट देश की 22 भाषाओं में हो रही है। 10 राज्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई मातृभाषा में करवा रहे हैं।

नई शिक्षा नीति को सबसे पहले मध्यप्रदेश ने जमीन पर उतारा है। इसके लिए हिंदी प्रकोष्ठ का गठन हुआ। कुछ दिनों बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में शुरू होगी। इसके लिए सिलेबस के अनुवाद का काम शुरू हो गया है। छह माह बाद, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर मध्यप्रदेश में अलग अलग ज़िलों से मेडिकल स्टूडेंट्स भोपाल पहुंचे। मेडिकल छात्रों ने हिंदी मीडियम में मेडिकल की पढ़ाई को अच्छा बताया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola