GATE 2023 Registration: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट या GATE 2022 के लिए बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन आज, 7 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इसे Gate.iitk.ac.in पर कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 03 जनवरी 2023
- गेट परीक्षा की डेट 02, 04, 11, 12 फरवरी 2023
- रिस्पांस शीट जारी होने की डेट 15 फरवरी 2023
- आंसर की जारी होने की डेट 21 फरवरी 2023
- रिजल्ट जारी होने की डेट 16 मार्च 2023
- स्कोरकार्ड जारी होने की डेट 21 मार्च 2023
GATE 2022 आवेदन की समय सीमा दो बार बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहले, GATE 2023 आवेदन की समय सीमा (बिना विलंब शुल्क के) 30 सितंबर थी, जिसे 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके इलावा 8 से 14 अक्टूबर के बीच परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क देना होगा।
आवेदन शुल्क
GATE 2023 आवेदन शुल्क (बिना विलंब शुल्क के) महिला उम्मीदवारों के लिए प्रति पेपर 850 रुपये है। उसके बाद, उन्हें प्रति पेपर ₹1,350 का भुगतान करना होगा। इसी तरह, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क नियमित विंडो (7 अक्टूबर तक) के दौरान प्रति पेपर 850 रुपये और उसके बाद 1,350 रुपये है। ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों और विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 7 अक्टूबर तक प्रति पेपर ₹1,700 और उसके बाद गेट आवेदन जमा करने के लिए ₹2,200 है।
GATE 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले Gate.iitk.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “गेट 2023 पंजीकरण।”
- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- एक बार पंजीकृत होने के बाद, सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
GATE 2023 एग्जाम पैटर्न
गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा और उम्मीदवारों को 1 या 2 पेपर में शामिल होने की अनुमति होगी। GATE 2023 का पेपर कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। सामान्य योग्यता (GA) का पेपर (15 नंबर) सभी उम्मीदवारों के लिए होगा जबकि बाकी पेपर 85 नंबर के होंगे।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
38 mins agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
5 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
8 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines