Niharika Gupta
Read More
GATE 2023 Registration: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट या GATE 2022 के लिए बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन आज, 7 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इसे Gate.iitk.ac.in पर कर सकते हैं।
GATE 2022 आवेदन की समय सीमा दो बार बढ़ाई जा चुकी है। सबसे पहले, GATE 2023 आवेदन की समय सीमा (बिना विलंब शुल्क के) 30 सितंबर थी, जिसे 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके इलावा 8 से 14 अक्टूबर के बीच परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क देना होगा।
GATE 2023 आवेदन शुल्क (बिना विलंब शुल्क के) महिला उम्मीदवारों के लिए प्रति पेपर 850 रुपये है। उसके बाद, उन्हें प्रति पेपर ₹1,350 का भुगतान करना होगा। इसी तरह, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क नियमित विंडो (7 अक्टूबर तक) के दौरान प्रति पेपर 850 रुपये और उसके बाद 1,350 रुपये है। ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों और विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन शुल्क 7 अक्टूबर तक प्रति पेपर ₹1,700 और उसके बाद गेट आवेदन जमा करने के लिए ₹2,200 है।
गेट 2023 परीक्षा का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा और उम्मीदवारों को 1 या 2 पेपर में शामिल होने की अनुमति होगी। GATE 2023 का पेपर कुल 100 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। सामान्य योग्यता (GA) का पेपर (15 नंबर) सभी उम्मीदवारों के लिए होगा जबकि बाकी पेपर 85 नंबर के होंगे।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।