KVS Class 1 admission 2023: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) आज, 20 अप्रैल को कक्षा 1 प्रवेश के लिए पहले दौर के परिणामों की घोषणा करेगा। माता-पिता/अभिभावक इसे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।
लिस्ट जारी होने के बाद इन चीजों का रखें ध्यान
आधिकारिक सूचना के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 प्रवेश के पहले दौर के लिए लॉटरी परिणाम/फाइनल सिलेक्शन लिस्ट आज 20 अप्रैल शाम 7 बजे के बाद जारी की जाएगी। जबकि प्रवेश के लिए 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बुलाया जाएगा। इस दौरान पैरेंट्स को संबंधित डॉक्यूमेंट्स लेकर आना होगा। वहीं, डॉक्यूमेंट्स नहीं लाने और निर्धारित डेट पर नहीं पहुंचने पर एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। हालांकि, अगर पहली लिस्ट में सीटें भर जाती हैं, तो दूसरी लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। केवीएस की तरफ से इस वक्त क्लास 2 में एडमिशन के लिया जा रहा है। क्लास-2 में एडमिशन की लिस्ट बीते सप्ताह जारी की गई थी।
और पढ़िए – Bihar BEd Result 2023: बिहार बीएड परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- माता-पिता को केवीएस प्रवेश 2023 की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद फर्स्ट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपने बच्चे की डिटेल्स दर्ज करें।
- सबमिट करें।
- लिस्ट सामने होगी।
- लिस्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए हर साल आवेदन जारी किए जाते हैं। 27 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 11वीं में प्रवेश 10वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद दिया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों को अच्छे स्टाफ द्वारा शिक्षा दी जाती है। यही वजह है कि यहां से पास आउट होने के बाद यहां के छात्र हर क्षेत्र में परचम लहराते हैं।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
6 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines