Niharika Gupta
Read More
KVS Class 1 Admission 2023 Result: केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 20 अप्रैल, 2023 को केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023 परिणाम घोषित किया है। माता-पिता और अभिभावक जिन्होंने कक्षा 1 प्रवेश के लिए अपने बच्चे को रजिस्टर्ड किया है, वे केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर शाम 7 बजे के बाद परिणाम देख सकते हैं।
परिणाम की घोषणा की पुष्टि केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 दिल्ली कैंट के एक अधिकारी एमएल मीणा ने की। जिन बच्चों का नाम लॉटरी सिस्टम में चुना गया है, वे 21 अप्रैल, 2023 से प्रवेश ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का प्रवेश – पीटीई, सेवा प्राथमिकता श्रेणी (I और II) से ही, उपरोक्त मानदंडों में प्रवेश के बाद आरक्षण कोटा की कमी के अनुसार किया जाएगा।
और पढ़िए – TANCET Scorecard 2023: अन्ना यूनिवर्सिटी ने TANCET स्कोरकार्ड किए जारी, यहां Direct Link से करें चेक
जबकि प्रवेश के लिए 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बुलाया जाएगा। इस दौरान पैरेंट्स को संबंधित डॉक्यूमेंट्स लेकर आना होगा। वहीं, डॉक्यूमेंट्स नहीं लाने और निर्धारित डेट पर नहीं पहुंचने पर एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी लिस्ट भी जारी की जाएगी। हालांकि, अगर पहली लिस्ट में सीटें भर जाती हैं, तो दूसरी लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। केवीएस की तरफ से इस वक्त क्लास 2 में एडमिशन के लिया जा रहा है। क्लास-2 में एडमिशन की लिस्ट बीते सप्ताह जारी की गई थी।
केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2023 परिणाम चेक करने के लिए सीधा लिंक
आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए हर साल आवेदन जारी किए जाते हैं। 27 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 11वीं में प्रवेश 10वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।