KVS Admission 2024: देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। KVS यानी केंद्रीय विद्यालय 2024-25 में कक्षा 1 से लेकर 10 तक आप अपने बच्चों का एडमिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते हैं। वहीं कक्षा 11 के पंजीकरण क्लास 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के करीब 10 दिन बाद शुरू होंगे।
आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से घर पर ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?
1. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आपको सबसे पहले KVS की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडमिशन रजिस्ट्रेशन का एक टैब दिखाई देगा, जिसे आपको ओपन करना है।
3. रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगिन करना होगा, जहां आपको डिटेल्स भरनी है।
4. डिटेल्स भरने के बाद एडमिशन फॉर्म में एक-एक करके अपने बच्चे की जानकारी भरें।
5. इसके बाद राइट साइड में अपलोड का ऑप्शन होगा, जहां आपको अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
6. फ्यूचर के लिए आप आवेदन पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
KVS का फॉर्म कब तक भर सकते हैं?
केंद्रीय विद्यालय यानी KVS में कक्षा 1 से लेकर 10 तक के लिए आप ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 15 अप्रैल 2024 तक भर सकते हैं। 15 अप्रैल के दिन शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा।
हालांकि ऑफलाइन तरीके से भी आप फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर के पास केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा। वहां पर आपको दाखिले का फॉर्म मिल जाएगा। ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2024 की शाम 4 बजे है।
ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला
संबंधित खबरें
आज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 hr agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines