हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karnataka TET Admit Card: एडमिट कार्ड पर सनी लियोनी की फोटो, देखकर तंग रह गए छात्र

विज्ञापन
सनी लियोनी

Karnataka TET Admit Card: कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां Karnataka TET के एक प्रतिभागी के Admit Card पर सनी लियोनी की फोटो प्रकाशित थी। इस मामले ने जब तूल पकड़ा जब कांग्रेस कर्नाटक के चेयरमैन बी आर नायडू ने ट्विटर कर इसकी जानकारी दी।

उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘शिक्षकों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जगह ब्लू-फिल्‍म स्टार का फोटो प्रकाशित किया गया है। सदन में ब्लू फिल्म देखने वाली पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है? @BCNagesh_bjp ब्लू-फिल्‍म स्टार देखना है तो देखें, मगर शिक्षा विभाग का इस्तेमाल न करें.’ उन्‍होंने एडमिट कार्ड की तस्‍वीर भी ट्वीट की है।

कनार्टक शिक्षा विभाग इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस बारे में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस नेता के ट्वीट के बाद बीजेपी के बी सी नागेश के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया ‘उम्मीदवार को अपना फोटो खुद अपलोड करना होता है। सिस्टम फाइल में जो भी फोटो अटैच करता है उसे सिस्‍टम अपलोड कर लेता है। जब उम्मीदवार से पूछा गया कि क्या उसने सनी लियोनी की फोटो लगाई है तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारियां अपलोड की थीं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola