Karnataka SSLC 10th Result 2023: कर्नाटक 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

Karnataka SSLC 10th Result 2023: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे देख सकते हैं।
कर्नाटक एसएलएसी रिजल्ट शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया। इस दौरान बोर्ड के कई अधिकारी भी मौजूद थे। रिजल्ट के साथ-साथ बोर्ड की तरफ से टॉपर्स लिस्ट सहित अन्य डिटेल्स जारी की गई है। ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना स्कोर देखने के लिए नाम, रोल नंबर व अन्य जानकारी होना जरूरी है। रिजल्ट नीचे दी गई स्टेप्स के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in, kseeb.kar.nic.in पर जाएं।
– होमपेज पर जाकर Karnatka Board SSLC Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
– यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
– परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें इस बार कर्नाटक बोर्ड 10वीं की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। वहीं मूल्यांकन प्रक्रिया व अंको को साइट पर अपलोड करने के बाद आज रिजल्ट जारी कर दिया है, कुल 83 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: