Niharika Gupta
Read More
Karnataka 2nd PUC Supplementary results 2022: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परिणाम 12 सितंबर, 2022 को जारी किए गए हैं। इस वर्ष 37.08 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। आर्ट्स स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 34.66 प्रतिशत, कॉमर्स स्ट्रीम का 34.64 प्रतिशत और साइंस स्ट्रीम का 43.76 प्रतिशत रहा।
परीक्षा के लिए कुल 185415 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 175905 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है। कुल 65233 उम्मीदवारों में से सप्लीमेंट्री परीक्षा पास की है।
लड़कों का कुल पास प्रतिशत 34.91 प्रतिशत और लड़कियों का 40.30 प्रतिशत रहा। 37.28 फीसदी शहरी छात्रों ने परीक्षा पास की है और 36.36 फीसदी ग्रामीण छात्रों ने परीक्षा पास की है।
कर्नाटक पीयूसी 2 मुख्य परीक्षा के परिणाम जून में घोषित किए गए थे। इस साल परीक्षा देने वाले कुल छात्रों में से 61.88 फीसदी को पास घोषित किया गया।जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास नहीं की, उन्हें पूरक परीक्षा के माध्यम से कक्षा 12 पास करने का एक और मौका दिया गया।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।