Karnataka PGCET 2022: पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म सुधार प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें बदलाव
Edited By Niharika Gupta

Karnataka PGCET 2022
Edited By Niharika Gupta

Karnataka PGCET 2022
Karnataka PGCET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2022 आवेदन फॉर्म सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार 2 नवंबर (11:59) बजे तक अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। आधिकारिक केईए वेबसाइट- kea.kar.nic.in कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 फॉर्म सुधार प्रक्रिया पूरी कर सकते है।
इसकी मदद से आवेदक आवेदन भरते समय अपने द्वारा जमा किए गए विवरण को एडिट कर सकते हैं। परीक्षा स्थान, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि जैसे डिटेल्स एडिट नहीं किए जा सकते।
कर्नाटक पीजीसीईटी 2022 पंजीकरण पोर्टल पहले केईए द्वारा 29 अक्टूबर तक ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया था। उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की आवश्यकता थी, जो एमबीए, एमसीए, एमटेक और एमई कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक था।
बता दें KEA MBA, MCA, ME और MTech कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक PGCET 2022 परीक्षा आयोजित करेगा। पीजीसीईटी 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 7 नवंबर तक जारी किया जाएगा। कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 19 और 20 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: