Karnataka 2nd PUC Result 2023: सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां चेक करें डिटेल्स

JKBOSE 12th Result 2023
विज्ञापन

Karnataka 2nd PUC Result 2023: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक कक्षा 12 के परिणाम देखने के लिए सीधा लिंक आधिकारिक साइट karresults.nic.in पर उपलब्ध है। वहीं कर्नाटक बोर्ड आज से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा।

सप्लीमेंट्री एग्जाम रजिस्ट्रेशन शुरू

बोर्ड द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, रजिस्ट्रेशन परिणामों की घोषणा की तारीख से शुरू होगा और बिना किसी जुर्माने के 26 अप्रैल, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। जुर्माने के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और 2 मई, 2023 को बंद होगी।

विज्ञापन

सप्लीमेंट्री परीक्षा की टाइम-टेबल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिसूचित की जाएगी। फेल छात्र जो सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसे KSEAB की आधिकारिक साइट kseab.karnataka.gov.in पर कर सकते हैं।

असफल उम्मीदवारों के लिए मार्क्स कार्ड सह एप्लीकेशन (MCA) इस वर्ष से जारी नहीं किए जाएंगे। मार्च – 2023 परीक्षा के फेल उम्मीदवारों से शुल्क जमा करना चाहिए, यदि वे बोर्ड द्वारा प्रदान की गई परिणाम शीट के आधार पर II PUC सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन

जानें कितना देना होगा शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सी-1 श्रेणी को छोड़कर छात्रों को एक विषय के लिए ₹140/-, दो विषयों के लिए ₹270, तीन या अधिक विषयों के लिए ₹400/- का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ