JoSAA Seat Allotment Result 2023: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

JoSAA Seat Allotment result 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने 30 जून को राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस काउंसलिंक के लिए जिन भी छात्रों ने आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। छात्रों को सीट सिलेक्ट करनी है या इसे छोड़नी है इसका जवाब 5 जुलाई 2023 से पहले देना होगा। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
-JoSAA की आधिकारिक साइट josaa.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध JoSAA 2023 लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
-लिस्ट चेक और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
जोसा काउंसलिंग किसी भी IITs, NITs, IIEST, IIITs (Triple-I-Ts) और अन्य-GFTIs में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। JoSAA 2023 के अलावा कोई भी एजेंसी IIT/NIT+ सिस्टम में सीटों के संयुक्त सीट अलॉटमेंट के लिए जिम्मेदार नहीं है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: