JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए आज सुबह 10 बजे से करें रजिस्ट्रेशन, देखें सभी राउंड का शेड्यूल

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए एलिजिबल छात्र आज, 3 जून 2025 को सुबह 10 बजे से इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र इस खबर में काउंसलिंग के हर राउंड का शेड्यूल भी देख सकते हैं।

JoSAA काउंसलिंग 2025 शेड्यूल

JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज, 3 जून, 2025 को JoSAA काउंसलिंग 2025 शुरू करेगी। काउंसलिंग के लिए एलिजिबल छात्र इस आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग 2025 शेड्यूल के अनुसार, देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज काउंसलिंग प्रोसेस के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस भरने का पोर्टल 12 जून, 2025 तक खुला रहेगा।

विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग 5 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल IIT के लिए आखिरी (छठा) राउंड होगा। रेगुलर JoSAA राउंड के पूरा होने के बाद NIT+ सिस्टम के लिए एक एक्सट्रा राउंड आयोजित किया जाएगा।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) पास करने वाले उम्मीदवार परिणामों की घोषणा के बाद 8 जून से AAT-स्पेसिफिक चॉइस भरना शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

8 जून तक प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर, पहला मॉक सीट एलोकेशन 9 जून को जारी किया जाएगा। वहीं, दूसरा मॉक एलोकेशन 11 जून को पब्लिश किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपने चॉइस को वेरिफाई करने, उन्हें फाइनल और लॉक करने का अवसर मिलेगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की आखिरी समय सीमा 12 जून है। वेरिफिकेशन प्रोसेस के बाद सीट एलोकेशन का पहला राउंड 14 जून को घोषित किया जाएगा।

JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल

JoSAA काउंसलिंग 2025 के जरिए देश के प्रमुख इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स जैसे – IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों (GFTI) में B.Tech कोर्स के लिए सीट अलॉट की जाती है। काउंसलिंग प्रक्रिया 2025 के लिए एलिजिबल छात्र नीचे JoSAA 2025 का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन

– रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की शुरुआत: 3 जून 2025

– AAT के लिए चॉइस फिलिंग: 8 जून 2025 (AAT का रिजल्ट आने के बाद)

विज्ञापन

– सीट एक्सेप्टेंस फीस का प्री-पेमेंट: 3 जून 2025 से शुरू

– पहला मॉक अलॉटमेंट (8 जून तक भरी गई चॉइस के आधार पर): 9 जून 2025

विज्ञापन

– दूसरा मॉक अलॉटमेंट (10 जून तक भरी गई चॉइस के आधार पर): 11 जून 2025

– चॉइस लॉक करने की आखिरी तारीख: 11 जून 2025

विज्ञापन

– रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का आखिरी दिन (ऑटो लॉक): 12 जून 2025

– सीट एक्सेप्टेंस फीस का आखिरी दिन: 12 जून 2025

विज्ञापन

– डेटा वेरिफिकेशन: 13 जून 2025

JoSAA काउंसलिंग 2025 – राउंड 1

– सीट अलॉटमेंट (पहला राउंड): 14 जून 2025

विज्ञापन

– ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस पेमेंट, डॉक्यूमेंट अपलोड): 14 जून 2025

– फीस भरने की आखिरी तारीख: 18 जून 2025

विज्ञापन

– फीस संबंधित समस्याओं का समाधान: 19 जून 2025

– Queries का जवाब देने की आखिरी तारीख: 20 जून 2025

विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग 2025 – राउंड 2

– सीट अलॉटमेंट: 21 जून 2025

– ऑनलाइन रिपोर्टिंग: 21 जून 2025

विज्ञापन

– फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 25 जून 2025

– फीस संबंधित समस्याओं का समाधान: 26 जून 2025

विज्ञापन

– सीट छोड़ने (Withdrawal/Exit) की प्रक्रिया: 22 जून से 26 जून 2025

– Withdraw Query का जवाब देने की आखिरी तारीख: 27 जून 2025

विज्ञापन

– Queries का जवाब देने की आखिरी तारीख: 27 जून 2025 तक

JoSAA काउंसलिंग 2025 – राउंड 3

– सीट अलॉटमेंट: 28 जून 2025

विज्ञापन

– ऑनलाइन रिपोर्टिंग: 28 जून 2025

– फीस पेमेंट व डॉक्यूमेंट अपलोड: 2 जुलाई 2025 तक

विज्ञापन

– समस्या समाधान व Queries का जवाब देने की आखिरी तारीख: 3 जुलाई 2025

– Withdrawal/Exit की प्रक्रिया: 29 जून से 2 जुलाई 2025

विज्ञापन

– Withdraw Query का जवाब देने की आखिरी तारीख: 3 जुलाई 2025

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ