हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए कल से करें रजिस्ट्रेशन, जानें सीट एलोकेशन प्रोसेस

JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 जून 2025 से शुरू होने वाले हैं। इसके लिए आवेदन करने योग्य छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) कल, 3 जून, 2025 से इस साल के एकेडमिक सेशन के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करेगी। यह IIT कानपुर द्वारा JEE एडवांस्ड 2025 के परिणाम घोषित करने के एक दिन बाद होगा। काउंसलिंग और सीट एलोकेशन प्रोसेस IIT, NIT, IIIT और GFTI सहित देशभर के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन निर्धारित करेगी। उम्मीदवार आधिकारिक JoSAA पोर्टल – josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और अपने पसंदीदा इंस्टीट्यूट और कोर्स की डिटेल भर सकेंगे।

JoSAA Counselling 2025: कौन कर सकता है रजिस्ट्रेशन?

JoSAA 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने JEE (Main) 2025 सेशन 2 और JEE Advanced 2025 में सफलता हासिल की है।

JoSAA Counselling 2025: कैसे करें आवेदन?

अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

विज्ञापन

स्टेप 1. सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

विज्ञापन

स्टेप 3. अब आप अपना JEE मेन या JEE एडवांस क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4. इसके बाद आप लॉग इन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

विज्ञापन

स्टेप 5. अब आप अपने पसंदीदा इंस्टीट्यूट्स और कोर्स का चयन करें और उन्हें प्रेफरेंस दें।

स्टेप 6. अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी डाउनलोड करें।

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025: महत्वपूर्ण तारीखें

रजिस्ट्रेशन और चॉइस भरना: 3 जून – 12 जून, 2025
मॉक सीट अलॉटमेंट: रजिस्ट्रेशन विंडो के दौरान आयोजित किया जाएगा
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: 12 जून, 2025 (कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा)

JoSAA Counselling 2025: सीट एलोकेशन प्रोसेस

– ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
– चॉइस भरना और लॉक करना
– मॉक सीट एलोकेशन (गाइडेंस के लिए)
– फाइनल सीट एलोकेशन राउंड
– सीट एक्सेप्टेंस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

विज्ञापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन एकेडमिक प्रोग्राम का चयन करें, जिनमें वे वास्तव में रुचि रखते हैं और उन्हें प्रेफरेंस के सही क्रम में सूचीबद्ध करें।

JoSAA Counselling 2025: एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

– कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट
– जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड
– कैटेगरी या पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
– मेडिकल सर्टिफिकेट
– रिफंड के लिए बैंक डिटेल
– ओसीआई/पीआईओ/पासपोर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola