JoSAA Counselling 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज, 16 जुलाई, 2023 को JoSAA राउंड 4 अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 5 बजे देख सकते हैं।
जानें राउंड 4 का प्रोसेस
काउंसलिंग के चौथे दौर में सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक सीट प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, जोसा काउंसलिंग 2023 सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया या सीट से हटने की अंतिम तिथि भी 20 जुलाई है।
जोसा ने छात्रों को सूचित किया है कि सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान निर्धारित समय के भीतर करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर अनंतिम रूप से अलॉटेड सीट रद्द कर दी जाएगी। सीटें जेईई मेन और जेईई एडवांस में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर अलॉट की जाती हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं में उच्च रैंक पाने वालों को उनकी पसंद का कोर्सेज या कॉलेज मिलने की संभावना होती है।
JoSAA Counselling 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, “राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
आपको उम्मीदवार लॉगिन पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा।
जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।
राउंड 5 की काउंसलिंग
जो लोग तीसरे राउंड में मिले कोर्स या कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे पांचवे राउंड की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकते हैं, जिसका परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines