Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
JoSAA Counselling 2022: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज यानि 20 सितंबर को दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर जोसा 2022 मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में कहा किया गया है कि, “दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट 20 सितंबर 2022, शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार जेईई मेन 2022/जेईई एडवांस 2022 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जोसा काउंसलिंग पोर्टल तक पहुंच सकते हैं। शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम 28 सितंबर को जारी किया जाएगा।
JoSAA 2022 seat allotment: ऐसे कर पाएंगे चेक
– आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं
– होमपेज पर मॉक एलोकेशन लिंक पर क्लिक करें।
– जेईई (मुख्य) आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें
– JOSAA मॉक सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
– मॉक अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक करें
– एक प्रिंटआउट लें या इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
JoSAA 2nd Mock Seat Allotment result 2022: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।