JoSAA Counselling 2022: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक में करें चेक
Edited By Siddharth Sharma

JoSAA Counselling 2022
Edited By Siddharth Sharma

JoSAA Counselling 2022
JoSAA Counselling 2022: संयुक्त सीट एलोकेशन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा काउंसलिंग के पहले दौर के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है । जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी, एनआईटी और अन्य संस्थानों में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे josaa.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे।
राउंड 1 के लिए आवेदन और पसंद भरने की प्रक्रिया 21 सितंबर को बंद कर दी गई थी। इससे पहले, जोसा ने उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर दो मॉक अलॉटमेंट लिस्ट जारी की थी। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें 23 से 26 सितंबर तक प्रवेश के लिए रिपोर्ट करना होगा। इस साल जोसा काउंसलिंग के 6 राउंड होंगे। राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम 28 सितंबर को जारी किया जाएगा।
JoSAA काउंसलिंग के छह राउंड के बाद, CSAB काउंसलिंग के दो विशेष राउंड होंगे, जो केवल NIT+ सिस्टम के लिए है।
– आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाएं।
– अब नए पेज पर “पहला मॉक अलॉटमेंट डिटेल्स देखें” की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर अपना जेईई मेंस/एडवांस का रोल नंबर और अन्य जानकारी डालकर लॉग इन करें।
– इसके बाद काउंसलिंग की सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 114 संस्थानों में प्रवेश के लिए सीट अलॉटमेंट का प्रबंधन और विनियमन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त सीट अलॉटमेंट प्राधिकरण (JoSAA) 2022 की स्थापना की गई है। इसमें 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-GFTI) शामिल हैं। इन संस्थानों द्वारा प्रस्तावित सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश एक ही मंच के माध्यम से किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: