हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JoSAA Counselling 2023: दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, इस तरह कर सकेंगे चेक

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज, 27 जून को IITs, NITs, IIITs और अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरी मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रही है। उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट Josaa.nic.in पर JoSAA मॉक सीट अलॉटमेंट 2 लिस्ट देख सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद

मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्‍ट 2 सोमवार 26 जून शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों पर आधारित है। अभ्यर्थी आज ही अपनी च्वाइस भी लॉक कर सकते हैं। JoSAA काउंसलिंग 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन, च्‍वाइस फिलिंग और लॉकिंग कल, 28 जून को समाप्त हो जाएगी।

इस दिन आएगा राउंड 1 का रिजल्ट

यह सीट अलॉटमेंट लिस्‍ट केवल प्रोविजनल है और एडमिशन के लिए इस पर विचार नहीं किया जाएगा। पहली अलॉटमेंट लिस्‍ट, जिसका उपयोग एडमिशन के लिए किया जाएगा, वह 30 जून को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। पहले राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फीस का भुगतान और डॉक्‍यूमेंट्स अपलोड शामिल है। राउंड 1 की रिपोर्टिंग 04 जुलाई तक पूरी की जानी है।

विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग 2023 छह राउंड में की जाएगी, इसके बाद NIT+ सीटों के लिए CSAB काउंसलिंग होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola