JoSAA 2023 Counselling: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) का परिणाम कल, 18 जून को घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in कल सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम जारी करेगी। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
इसके साथ ही कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर आइआइटी आइएसएम समेत देश के 23 आइआइटी में एडमिशन शुरू हो जाएगा। जेईई एडवांस के स्कोर के माध्यम से आइआइटी आइएसएम में एडमिशन होता है। यहां बीटेक के 17 विभिन्न ब्रांच में 1125 सीटों पर इस बार एडमिशन होगा।
जानें काउंसलिंग के लिए जरूरी डेट्स
शेड्यूल के मुताबिक मॉक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 25 जून को होगा और JoSAA काउंसलिंग आवेदन की समय सीमा 28 जून है। 30 जून को, JoSAA अपने राउंड 1 के लिए काउंसलिंग 2023 सीट अलॉटमेंट परिणामों की घोषणा करेगा। हालांकि, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 जुलाई को घोषित किया जाएगा। 6 जुलाई से 10 जुलाई तक, चुने गए अभ्यर्थी JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। JOSAA 2023 काउंसलिंग छह चरणों में होगी। छठे राउंड के बाद केवल एनआईटी+ सिस्टम के लिए ही प्रवेश दिए जाएंगे।
20 फीसदी सीटें लड़कियों के लिए
आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर लड़कियों को एडमिशन मिलेगा। इसका मकसद लड़कियों को देश के इंजीनियरिंग संस्थानों से जोड़ना है।
JoSAA 2023 counselling: इस तरह से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
- ब्राउज़र खोलें और संयुक्त सीट आवंटन की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “जोसा पंजीकरण” पर क्लिक करें।
- आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
- JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
- ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा हो जाने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने 33 अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों और 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिलपुर और 26 आईआईआईटी सहित 114 संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन की निगरानी और नियंत्रण के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की स्थापना की है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines