JoSAA Counselling 2023: जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां चेक करें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

JoSAA Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

JoSAA Counselling 2023
JoSAA 2023 Counselling: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) का परिणाम कल, 18 जून को घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in कल सुबह 10 बजे जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम जारी करेगी। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी।
इसके साथ ही कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर आइआइटी आइएसएम समेत देश के 23 आइआइटी में एडमिशन शुरू हो जाएगा। जेईई एडवांस के स्कोर के माध्यम से आइआइटी आइएसएम में एडमिशन होता है। यहां बीटेक के 17 विभिन्न ब्रांच में 1125 सीटों पर इस बार एडमिशन होगा।
शेड्यूल के मुताबिक मॉक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 25 जून को होगा और JoSAA काउंसलिंग आवेदन की समय सीमा 28 जून है। 30 जून को, JoSAA अपने राउंड 1 के लिए काउंसलिंग 2023 सीट अलॉटमेंट परिणामों की घोषणा करेगा। हालांकि, राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का परिणाम 6 जुलाई को घोषित किया जाएगा। 6 जुलाई से 10 जुलाई तक, चुने गए अभ्यर्थी JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। JOSAA 2023 काउंसलिंग छह चरणों में होगी। छठे राउंड के बाद केवल एनआईटी+ सिस्टम के लिए ही प्रवेश दिए जाएंगे।
आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर लड़कियों को एडमिशन मिलेगा। इसका मकसद लड़कियों को देश के इंजीनियरिंग संस्थानों से जोड़ना है।
बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने 33 अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों और 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिलपुर और 26 आईआईआईटी सहित 114 संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन की निगरानी और नियंत्रण के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की स्थापना की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: