JoSAA Counselling 2023: IIT, NIT और IIIT में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ये रहा रजिस्टर करने का Direct Link
Edited By Niharika Gupta

JoSAA Counselling 2023
Edited By Niharika Gupta

JoSAA Counselling 2023
JoSAA counselling 2023: ईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया। इस बार हैदराबाद जोन ने टॉप किया। वहीं अब ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया (JoSAA COUNSELLING 2023) के लिए आज, 19 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों ने JEE एडवांस्ड और/या मेन्स में क्वालीफाई किया है, वे josaa.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस तरह से मिलेगा एडमिशन
JoSAA काउंसलिंग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs), IIIT सहित अन्य वित्तपोषित कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि जेईई मेन में सफल केवल एनआईटी+ सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि जेईई एडवांस्ड के सफल अभ्यर्थी आईआईटी और एनआईटी+ दोनों सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कुल मिलाकर, JoSAA काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जाएगी। JoSAA काउंसलिंग राउंड की समाप्ति के बाद, बची हुई NIT+ सीटों के लिए CSAB काउंसलिंग शुरू होगी। उम्मीदवार अपने फॉर्म जमा करने और सूचना बुलेटिन चेक करने के लिए josaa.nic.in पर जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: