JoSAA Round 5 Seat Allotment Result 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज, 21 जुलाई को 5वें दौर की काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट करने जा रहा है। उम्मीदवार इसे शाम 5 बजे josaa.nic.in पर देख सकते हैं। जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, 5वें दौर में चयनित उम्मीदवारों को 24 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें शुल्क भुगतान और दस्तावेज़ अपलोड, प्रश्न का उत्तर (यदि आवश्यक हो) शामिल है। पहले दौर के लिए प्रश्न का उत्तर देने की अंतिम तिथि 25 जुलाई शाम 5 बजे है।
जो उम्मीदवार राउंड 5 में सीट वापस लेने या सीट अलॉटमेंट से बाहर निकलने के लिए अनुरोध प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे 21 जुलाई को रात 8 बजे से 24 जुलाई को शाम 5 बजे के बीच ऐसा कर सकते हैं। यह आईआईटी सीटों के लिए सीट वापसी और निकास विकल्पों का उपयोग करने का अंतिम दौर है।
JoSAA Counselling 2023: ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाएं
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “Round 5 Seat Allotment Result”
- जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर जारी होगा
- भविष्य में उपयोग के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें
राउंड 6 का रिजल्ट इस दिन
JoSAA काउंसलिंग के 6ठे और अंतिम राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 जुलाई को जारी होंगे। जोसा काउंसलिंग जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines