JoSAA Round 5 Seat Allotment Result 2023: संयुक्त सीट अलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 21 जुलाई को जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in के माध्यम से राउंड 5 अलॉटमेंट लिस्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। जिन छात्रों का इस राउंड के लिए चुना गया, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग करना होगा। इस दौरान छात्रों को फीस का भुगतान और अपने डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।राउंड 5 में सीट छोड़ने के लिए छात्र 21 जुलाई को रात 8 बजे से 24 जुलाई को शाम 5 बजे के बीच रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
JoSAA round 5 allotment list direct link
JoSAA Round 5 Seat Allotment Result 2023: ऐसे करें चेक
- JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Round 5 allotment result’ के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- जैसे ही एक नया पेज खुलेगा, उम्मीदवारों को अपना जेईई मेन आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब सीट आवंटन परिणाम चेक कर, डाउनलोड कर लें।
फाइनल राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट इस दिन आएंगे
JoSAA काउंसलिंग के छठे और अंतिम राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 जुलाई को जारी होंगे। जोसा काउंसलिंग जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines