NIT Opening and Closing Rank 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में जेईई मेन्स का रिजल्ट 2023 घोषित किया था। सेशन 2 की परीक्षा के बाद अब रिजल्ट स्टूडेंट्स के हाथ में है। जहां कुछ स्टूडेंट्स एडवांस्ड की तैयारियों में जुट गए हैं तो वहीं कुछ विद्यार्थी अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज सर्च करने में लगे हैं। स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की काउंसलिंग 19 जून से शुरू होगी। जिसमें आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट शामिल रहेंगे।
जेईई मेन स्कोर के आधार पर इन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, यहां चेक करें काउंसलिंग प्रोसेस
स्टूडेंट्स यदि इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि उन्हें किस रैंक पर कौनसा कॉलेज मिल सकता है तो उनकी सहूलियत के लिए बता दें कि JoSAA के पिछले साल के पोर्टल पर इसे आसानी से चेक किया जा सकता है। यहां स्टूडेंट्स राउंड, इंस्टीट्यूट टाइप, इंस्टीट्यूट का नाम, एकेडमिक प्रोग्राम और कैटेगरी सलेक्ट कर ये देख सकते हैं कि ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या रही थी। आसान भाषा में समझें तो स्टूडेंट्स ये पता लगा सकते हैं कि किसी आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी या गवर्नमेंट फंडेड इंस्टीट्यूट में किस रैंक वाले विद्यार्थी से एडमिशन शुरू हुए थे और किस रैंक पर खत्म हुए। स्टूडेंट्स 2022 में NIT की ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक इस लिंक पर क्लिक करके भी चेक कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
जेईई मेन 2023 सेशन 2 के परिणाम की घोषणा के बाद जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट में केवल टॉप 2.5 लाख स्कोरर ही इसके लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस 2023 का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई है। आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines