JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी जोसा काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन डेट्स की घोषणा की गई है। जोसा काउंसलिंग शेड्यूल 2022 जेईई मेन 2022 और जेईई एडवांस 2022 दोनों के लिए जारी किया गया है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जोसा काउंसलिंग 12 सितंबर, 2022 से शुरू होगी क्योंकि जेईई एडवांस का परिणाम 11 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर या डिटेल JoSAA काउंसलिंग टाइम टेबल 2022 नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2022 और जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अपने रैंक और स्कोर के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सफल लॉगिन के बाद, उम्मीदवार स्वचालित रूप से JoSAA 2022 डेटाबेस पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन पूरा करने से पहले उम्मीदवारों को सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करना आवश्यक है। शेड्यूल के अनुसार, जोसा 2022 राउंड वन काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को समाप्त होगी, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 सितंबर को जारी किया जाएगा।
JoSAA Counselling 2022 Schedule देखने के लिए यहां क्लिक करें
JoSAA काउंसलिंग पंजीकरण, पसंद भरने, सीट से सहमत होना, शुल्क का भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग सहित विभिन्न चरणों के माध्यम से की जाएगी। सफल प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के सभी दौरों में भाग लेना होगा।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
जोसा काउंसलिंग का आयोजन 114 से अधिक संस्थानों में तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines