JoSAA Counselling 2022 registration: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण, (JoSAA) जोसा काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रोसेस भरने की प्रक्रिया आज 12 सितंबर, 2022 से शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2022 परीक्षा पास की है, वे IIT, NIT + में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
JoSAA काउंसलिंग 2022 कई राउंड में की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी योग्य उम्मीदवारों को IIT या NIT + में अपनी पसंद की सीट मिले।
इस काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को कई जरूरी डाक्यूमेंट्स के साथ अपने जेईई मेन और जेईई एडवांस स्कोर की आवश्यकता होगी। बता दें कि जोसा काउंसलिंग 2022 रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
josaa 2022: Important Dates
जोसा काउंसलिंग 2022 के लिए, उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, पसंदीदा संस्थानों और कोर्सेज के विकल्प 12 सितंबर से भर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड एएटी के उम्मीदवार 17 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।
JoSAA 17 और 19 सितंबर को उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर दो मॉक अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा। वे 20 सितंबर से अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं। राउंड 1 के लिएरजिस्ट्रेशन और पसंद भरने की प्रक्रिया 21 सितंबर को समाप्त होगी।
बता दें जोसा 2022 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट परिणाम 23 सितंबर को जारी किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवार 26 सितंबर तक अपने पसंदीदा संस्थान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं।
JoSAA काउंसलिंग में पांच और राउंड होंगे और उसके बाद CSEB काउंसलिंग के 2 विशेष राउंड होंगे, जो केवल NIT + सिस्टम के लिए है।
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
जोसा काउंसलिंग का आयोजन 114 से अधिक संस्थानों में तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines