---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

JoSAA 2023 Counselling: जोसा ने पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट किया जारी, यहां करें चेक

JoSAA Mock Seat Allotment 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने पहली मॉक सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। छात्र अपने मॉक रिजल्ट JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जरूरी डेट्स रिजल्ट के आधार पर, उम्मीदवार अपने रैंक और श्रेणी के आधार पर राउंड 1 अलॉटमेंट में मिलने वाले कॉलेज […]

---विज्ञापन---

JoSAA Mock Seat Allotment 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने पहली मॉक सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। छात्र अपने मॉक रिजल्ट JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

जरूरी डेट्स

रिजल्ट के आधार पर, उम्मीदवार अपने रैंक और श्रेणी के आधार पर राउंड 1 अलॉटमेंट में मिलने वाले कॉलेज और ब्रांच के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। सीट अलॉटमेंट से असंतुष्ट होने पर उम्मीदवार 28 जून 2023 शाम 5 बजे से पहले भरे हुए विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। विकल्प भरने और रजिस्ट्रेशन का लिंक जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 27 जून 2023 को सुबह 10 बजे अपलोड की जाएगी। अलॉटमेंट सीट के लिए डेटा , सीट वेरिफिकेशन और वैलिडेशन प्रोसेस 29 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी। फिर, एग्जाम अथॉरिटी 30 जून, 2023 को राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा।

JoSAA Mock Seat Allotment 2023: इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर जाएं।
  • अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘जोसा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस भरना’।
  • अपना जी मेन एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • JoSAA 2023 काउंसलिंग मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • JoSAA 2023 काउंसलिंग मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
  • सीट अलॉटमेंट के लिए अपनी पसंद, यदि कोई हो, भरें।
  • उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के दौरान जमा करने के लिए अंतिम लॉक किए गए विकल्पों का प्रिंटआउट लेने की सलाह दी गई है।

First published on: Jun 26, 2023 07:01 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola