JNVST Class 6 Result 2023: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एंट्रेंस का रिजल्ट जारी, जानें कितनी सीटों पर किसे मिलेगा दाखिला
Edited By Niharika Gupta

JNVST Class 6 Result 2023
Edited By Niharika Gupta

JNVST Class 6 Result 2023
JNVST Class 6 Result 2023: नवोदय विद्यालय समिति, NVS ने JNVST Class 6 result 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
JNV Class 6 Exam 2023, 29 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी और इसके परिणाम अब ऑनलाइन घोषित किए गए हैं। जेएनवी कक्षा 6 स्कोरकार्ड 2023 पर छात्र अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि, रोल नंबर, श्रेणी, ब्लॉक कोड, केंद्र कोड और क्षेत्र चेक कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 25 लाख छात्र हर साल नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं, जिनमें से केवल 45,000 छात्रों को नवोदय कक्षा 6वीं के परिणाम 2023 में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
JNV कक्षा 6 की 75% सीटें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित छात्रों द्वारा भरी जाएंगी। शेष 25% सीटें जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर भरने के लिए खुली हैं और मौजूदा आरक्षण मानदंड के अनुसार होंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: